उधमपुर। चिनैनी और सुद्धमहादेव में मवेशी तस्करी के दो प्रयास को विफल कर 11 मवेशियों को बचाया गया है। सुद्धमहादेव में पुलिस टीम ने गौकरण के पास गश्त के दौरान महिंद्रा बोलेरो पिकअप को रोका तो चालक भाग गया। जांच करने पर नौ मवेशी मिले। इसी तरह मोटरशेड नाका प्वाइंट पर महिंद्रा लोड कैरियर से दो मवेशियों को बरामद किया। पुलिस ने गाड़ियों को जब्त कर चिनैनी थाने में एफआईआर दर्ज की है। संवाद