उधमपुर। जिले में मवेशी तस्करी के दो मामले दर्ज हुए हैं। चिनैनी पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मोटर शेड नाके पर ट्रक को रोका, जो उधमपुर से श्रीनगर की ओर आ रहा था। जांच के दौरान 12 मवेशी मिले। इन्हें घाटी ले जाया जा रहा था। आरोपी चालक ने अपनी पहचान हारून वासी गंगोह (सहारनपुर, यूपी) बताई और उसका साथी अल्ताफ हुसैन निवासी क्रिमची (उधमपुर) है। इसी तरह टिकरी पुलिस टीम ने जम्मू से श्रीनगर की ओर आ रही टाटा मोबाइल को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर वह गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जांच करने पर गाड़ी में पांच मवेशी मिले। इस संबंध में रेहंबल पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। संवाद