चिनैनी। तहसील में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक चिनैनी पुलिस स्टेशन में छात्रा के पिता ने मामला दर्ज करवाया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में एक व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। अन्य छात्रों के आने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। बेटी ने घर पहुंच कर जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस स्टेशन चिनैनी में दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।