स्थानीय युवा कैंडल मार्च निकालते हुए।
कटड़ा । धर्मनगरी में स्थानीय युवाओं और पुलिस अधिकारियों ने कैंडल मार्च निकाल कर कठुआ में आतंकी मुठभेड़ में बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर वरुण मानव सदोत्रा व अन्य ने कहा कि केंद्र सरकार को जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का सफाया करना चाहिए। आए दिन आतंकी हमले हो रहे हैं और पुलिस के जवान व निर्दोष मर रहे हैं। पाकिस्तान को इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। इस दौरान एसडीपीओ विषम दुबे, थाना प्रभारी ख्यातिमान खजूरिया, ऑटो यूनियन के अध्यक्ष शंकर सिंह, विक्की पाधा, भानु प्रताप आदि मौजूद थे। संवाद