चिनैनी। सीएमओ डॉ. अनिल मन्हास के मार्गदर्शन और बीएमओ चिनैनी डॉ. सैयद अशरत बुखारी की देखरेख में विश्व कैंसर दिवस 2025 सीएचसी चिनैनी के परिसर में मनाया गया।
अद्वितीय, जन-केंद्रित देखभाल पर जोर देते हुए 2025 से 2027 तक चलने वाला यह तीन वर्षीय अभियान प्रत्येक व्यक्ति के कैंसर के अनुभव को समझने और अनुकूलित देखभाल के महत्व पर जोर देते हुए डॉ. संतोष देवी ने ओरल, ब्रेस्ट और सरर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूक किया। काउंसिलर अरविंद माथुर ने बताया कि विश्व कैंसर दिवस, कैंसर का बेहतर पता लगाने और उसका इलाज करने के लिए जागरूकता और ज्ञान में सुधार करने के लिए एक वैश्विक पहल है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इस जानकारी को गांव-गांव स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करें। डॉ. संतोष देवी ने कहा कि बीमारी का लक्षण पाए जाने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर इलाज करवाना चाहिए। न कि घर पर उसका देसी इलाज करना चाहिए।