उधमपुर शहर के वार्ड नंबर पांच में ई श्रम कार्ड बनाते लोग
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के वार्ड 5 में पार्षद सुलक्षणा मगोत्रा ने मानिक पैलेस में ई-श्रम कार्ड बनाने को लेकर शिविर लगवाया। इसमें वार्ड के लोगों ने कतारों में लगकर कार्ड बनवाए। पार्षद ने बताया कि काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष ई-श्रम कार्ड बनवाने पहुंचे, जिन्हें कार्ड के लाभ की जानकारी भी दी गई। जो लोग आयकर नहीं भरते हैं, या पीएफ नहीं पाते हैं, उनके लिए यह कार्ड अति आवश्यक है। सभी के हितों के लिए योजनाएं आती हैं तो कोशिश यही रहती है कि वार्ड के लोगों को बाहर न जाना पड़े। यहीं उनको शिविर लगाकर सुविधाएं मिल जाए। संवाद