फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस पर चाइल्ड लाइन संस्था ने जीएमएस मांड में किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
बाल दिवस पर विदयार्थियों को भोजन देते अध्यापक - फोटो : KATRA
विज्ञापन
उधमपुर। चाइल्ड लाइन संस्था की तरफ से बाल दिवस पर गवर्नमेंट मिडिल स्कूल मांड मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संस्था के सदस्यों की तरफ से छात्रों को बताया गया कि बाल दिवस हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर मनाया जाता है।
विज्ञापन

पंडित नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे और बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। हर साल उनका जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें नृत्य और देशभक्ति के गीत आदि शामिल रहे। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों की ओर से बच्चों के बीच खाने की सामग्री भी वितरित की गई। संस्था सदस्यों ने बच्चों को बताया कि चाइल्ड लाइन संस्था बच्चों के लिए कार्य करती है। अगर आपको भी कभी, कोई बच्चा मुसीबत में मिले या अकेला मिले तो आप संस्था के टोल फ्री नंबर 1098 पर कॉल करके मदद मांग सकते हैं। संस्था उस बच्चे की हरसंभव मदद करेगी। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका रीता कुमारी, गौरव, अजीत कुमार और माधव शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें