उधमपुर। श्री राधा कृष्ण मंदिर इंदिरा नगर में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में स्थानीय और आसपास के इलाकों के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पहले मंदिर में सुबह हवन यज्ञ किया गया और दोपहर को इसकी पूर्णाहुति के उपरांत भंडारा शुरू किया गया। आयोजक समिति के सदस्य शाम लाल शर्मा ने बताया कि हर साल मंदिर में यह भंडारा किया जाता है। संवाद