फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महायज्ञ की शुरुआत, हवन में डाली गईं आहुतियां

विज्ञापन
पौनी के खैरल में भागवत कथा सुनतीं महिलाएं।
विज्ञापन
पौनी। ब्लॉक के खैरल क्षेत्र में सोमवार को नवचंडी महायज्ञ की शुरुआत हवन से हुई। मुनि जी महाराज की अध्यक्षता में 11 कुंडी नवचंडी महायज्ञ की शुरुआत सुबह आठ बजे कुंडों में अग्नि प्रज्जवलित कर हुई। दोपहर एक बजे तक हवन हुआ। इसके बाद सभी जजमानों व पंडितों ने विश्राम कर फलाहार किया। मुनि जी महाराज ने आए हुए भक्तों को भागवत कथा सुनाई। इसमें क्षेत्र से आई हुई संगतों ने भागवत कथा सुनी। दोपहर बाद भागवत कथा का समापन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महाराज ने बताया कि प्रतिदिन 11 कुंडों में हवन की आहुतियां डाली जाएंगी। यह यज्ञ देश में अमन शांति की कामना से किया जा रहा है। उन्होंंने बताया कि अगले मंगलवार 25 फरवरी को यज्ञ का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें