फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कलश यात्रा के साथ नवचंडी महायज्ञ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। ब्लॉक के खैरल पंचायत में नवचंडी महायज्ञ की शुरुआत रविवार को पाप घट दान के साथ हुई। रविवार सुबह पंडितों ने मंत्र उच्चारण किया।
विज्ञापन

इसमें संतों ने पाप घट दान किया। चेतन सागर मुनि ने बताया कि जिस मनुष्य से अज्ञानता में पाप हुआ हो, उस पाप का प्रायश्चित करने के लिए पाप घट दान किया जाता है। बाद में चेतन सागर मुनि की अध्यक्षता में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें स्थानीय लोगों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान लोग ढोल की थाप पर खूब नाचे। चंद्रभागा से पवित्र जल भर कर लाया गया व बाद में सभी कुंडों के पास उन्हें स्थापित किया गया। 17 फरवरी को सभी हवन कुंडों में अग्नि प्रचलित की जाएगी। इसके साथ ही हवन को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें