फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाबा लाल दयाल मंदिर में होगा भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। नगर के वार्ड 11 में स्थित बाबा श्री लाल दयाल जी के मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को विशाल वार्षिक भंडारे का आयोजन होगा। दोपहर को होने वाले भंडारे में आने वाले लोगों को प्रसाद बांटा जाएगा। स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार सुबह मंदिर प्रांगण में रामायण पाठ की विधिवत तरीके से पूजा कर शुरुआत हुई। मोहल्ले की स्थानीय महिलाओं ने पहुंच कर बारी बारी से रामायण पढ़ी। शाम और रात को रामायण को लगातार पढ़ा गया। आज सुबह आरती के बाद रामायण पाठ का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें