फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेट्स ने मनाया विश्व सोच दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। एसपीएम कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वास्थ्य व स्वच्छता विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें बैडेन पावेल के जन्म दिवस पर विश्व चिंतन दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्राध्यापक ने बैडेन पावेल के चित्र पर माल्यापर्ण कर सभी स्काउट एंड गाइड के साथ उन्हें नमन किया। स्कूल के एमडी केडी सिंह ने सामाजिक उत्थान में स्काउट एंड गाइड की भूमिका पर विचार प्रस्तुत किए। 11वीं कक्षा की छात्रा आक्षी ने बैडेन पावेल की जीवनी पर प्रकाश डाला। इसके बाद स्काउट एंड गाइड की ओर से योग और रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र भक्ति संदेश दिया। कार्यक्रम में कर्नल सोमराज शर्मा मुख्य और राजगुरु तथा पतंजलि के बंसी लाल शर्मा सम्मानित अतिथि थे। मुख्यातिथि ने सेहत व स्वच्छता के प्रति स्काउट एंड गाईड को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें