फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से पटनीटॉप में छाई विरानी

विज्ञापन
पटनीटॉप की सड़कें पड़ी विरान - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
चिनैनी।कोरोना से पटनीटाप के पार्क पड़े विरान, झूले भी सैलानियों की राह में । पाबंदियां हटने के बाद भी पटनीटाप में इसका असर रहेगा अगले कुछ माह तक । चिनैनी रोहित गुप्ताः04-04-2020ः- कोरोना वायरस के चलते जहंा पटनीटाप में इन दिनों विरानी छाई हुई है तो वही पाबंदियां हटने के बाद भी इसका असर पटनीटाप में अगले कुछ माह तक देखने को मिलेगा । दरअसर पटनीटाप में 16 अैप्रल को सैलानियों को अपने अपने घरों में भेज दिया गया था जिसके बाद पटनीटाप के होटल पूरी तरह से खाली हो गए थे और पार्क भी सैलानियों से विरान पड़ गए थे जबकि पटनीटाप के झूले व सर्कुलर रोड भी पूरी तरह से खाली पड़ी हुई है जिन्हें भी सैलानियों का इंतजार है । पटनीटाप में कारेाबार भी सीजन का ही है, सर्दियों में बर्फबारी के चलते पटनीटाप गुलजार रहता है और गर्मियों में भीषण गर्मी पड़ने पर पटनीटाप में सैलानियों की आवाजाही बढ़ती है जिससे पटनीटाप सैलानियों से गुलजार हो जाता है लेकिन बीच के कुछ माह ऐसे भी होते है जब पटनीटाप में कारोबार कम हो जाता है लेकिन इस बार कारोबार तो अच्छा था और नत्थाटाप में बर्फबारी का लुत्फ लेने भी देश के कई हिस्सों के सैलानी पहुंच रहे थे मगर कोरोना वायरस ने पटनीटाप के कारोबार पर भी ग्रहण लगा दिया । वही पटनीटाप के कुछ कारोबारियों ने कहा कि कुछ कर्मियों को छुट्टी दी गई है क्योंकि पटनीटाप में कारोबार नही है जबकि पटनीटाप में कोरोना वायरस के चलते पाबंदियां हटने के बाद भी इसका असर अगले कुछ माह तक देखने को मिलेगा । जिससे पटनीटाप के कारोबार पर भारी असर पड़ेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैलानियों की आवाजाही बंद होने से पटनीटॉप में छाया सन्नाटा - फोटो : AMAR UJALA
सैलानियों की आवाजाही बंद होने से पटनीटॉप में छाया सन्नाटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें