फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पाैनी काॅलेज के विद्यार्थियाें को बस सुविधा का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। राजकीय डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों को बस के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ता है। छात्रा दिव्या व काजल ने बताया कि कई बार अधिकारियों को समस्या बता चुकी हैं। स्कूल व अन्य कॉलेज की तरह उन्हें भी बस सुविधा दी जाए लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। छात्रा मानसी व टीना ने बताया कि कई घंटे खुले आसमान के नीचे खड़े रहकर उन्हें यात्री बस का इंतजार करना पड़ता है। कॉलेज में 300 से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। जब कॉलेज से घर जाते हैं तो सारे विधार्थी सड़क के किनारे खड़े होने को मजबूर हो जाते हैं। अगर जहां पर पैसेंजर शेड बनाया जाए तो छात्रों को एक तो गर्मी व बारिश के बीच राहत मिलेगी। डीडीसी सदस्य केवल कृष्ण शर्मा ने बताया कि कॉलेज के लिए हमने पैसेंजर शेड प्लान में रखा हुआ है। उम्मीद है कि जल्द शेड बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें