फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर से तिरछी गंडाला जा बस खाई की ओर पलटी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। देर शाम उधमपुर से तिरछी गंडाला की ओर जा रही बस (जेके 02 एडी 9696) अनियंत्रित होकर खाई की ओर पलट गई। हादसे में बस में सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान बिहारी लाल निवासी गंडाला, देशराज और रिंकू कुमार दोनों निवासी तिरछी के रूप में हुई है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया है। घायलों में बिहारी लाल की गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। रैफर किए गए घायल की दोनों टांगों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें