चिनैनी। हर वर्ष की तरह इस बार भी मकर संक्रांति के मौके पर बाबा बूढ़ा केदारनाथ में श्रद्धालुओं का तांता लगेगा। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बाबा बूढ़ा केदारनाथ मंदिर में भगवान शिव के घुटने पर रहस्यमय सूर्य किरण पड़ेगी। सूर्य की किरण कहां से आती है किसी को आज तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का घुटना एक चट्टान के साथ है और वहां पर सूर्य की रोशनी कभी भी नहीं पहुंचती लेकिन साल में एक बार ही मकर संक्रांति के दिन सूर्य की किरण भगवान शिव के घुटने पर पड़ती है जिसके दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगता है । इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा । संवाद