चिनैनी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर चिनैनी के अंतर्गत आते बूढ़ा केदारनाथ में एक दिवसीय मेले का आयोजन 10 जुलाई को होगा। मेले को लेकर मंगलवार को स्थानीय मेला कमेटी की ओर से बैठक की गई। इसमें मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के इंतजाम के अलावा अन्य सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। कहा गया कि बाबा बूढ़ा केदारनाथ मेले में हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्हें किसी भी तरह की परेशानी पेश नहीं आनी चाहिए। मेले में लंगर की व्यवस्था के अलावा बाबा बूढ़ा केदारनाथ गुफा में आने के लिए भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं । उधर एसडीएम डॉ. रणजीत सिंह कोतवाल ने कहा कि बूढ़ा केदारनाथ मेले को लेकर प्रशासन की ओर से इंतजाम किए गए हैं तथा विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारी भी सौंपी गई है । संवाद