उधमपुर। सुद्धमहादेव से गरसोलु सड़क पर तारकोल बिछाने का निर्माण कार्य शुरू करवाते विधायक बलवंत स
उधमपुर। भाजपा विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया सुद्धमहादेव का पहुंचने पर लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल मालाएं पहनकर स्वागत किया। यहां विधायक ने सुद्धमहादेव-गरसोलु सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू करवाया। स्थानीय लोगों ने उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपमे विधानसभा क्षेत्र के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं और आए दिन विधानसभा में क्षेत्र के लोगों की आवाज को बुलंद करते हैं। मनकोटिया ने कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र को जम्मू-कश्मीर का नंबर एक क्षेत्र बनाने का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र को केवल विकास के आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक रूप से भी मजबूत बनाने की कोशिश जारी है। उन्होंने बताया कि यह सड़क 44 लाख रुपये की लागत से तैयार होगी। संवाद