फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पूरी रात बंद रही बिजली, लोग पल-पल जानते रहे अपने रिश्तेदारों का हाल-चाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी में ब्लैक आउट के बाद शुक्रवार सुबह बिजली बहाल हुई, इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वीरवार की रात को जैसे ही ब्लैक आउट हुआ तो जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से हमले किए जाने के बाद हर कोई अपनों की खबर लेने लगा । पहले तो फोन बंद होने के कारण कई लोगों के फोन अपने रिश्तेदारों से नहीं मिल रहे थे मगर व्हाट्सएप कॉल के जरिए हर कोई अपने रिश्तेदारों का हाल-चाल जान रहा था । रिश्तेदारों से बातचीत कर हर कोई चैन की सांस भी ले रहा था । वही पूरी रात बिजली बंद रही तो शुक्रवार की सुबह चिनैनी क्षेत्र में सामान्य हालात रहे, गाड़ियों की आवाजाही भी जारी रही साथ ही दुकान भी खुली रही लेकिन बाजारों में लोगों की संख्या में कमी देखी गई । उधर भारत की ओर से पाकिस्तान पर किए गए हमले की भी खबर लोग दिनभर देखते रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें