फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई को याद किया

Sun, 01 Jun 2025 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
रियासी में दीप जला अहिल्याबाई को श्रंद्धाजलि देते भाजपा कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। स्थानीय भाजपा कार्यालय में शनिवार को अहिल्याबाई होल्कर का स्मृति दिवस मनाया गया। जिला प्रधान रोहित दुबे की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश प्रधान रजनी सेठी मुख्य अतिथि रहीं। विधायक कुलदीप राज दुबे समेत जिला कमेटी के सभी वक्ताओं ने अहिल्याबाई को राष्ट्रीय प्रतीक और वीरांगना बताया। उन्होंने धर्म और संस्कृति के पुनरोत्थान के लिए जो कार्य किए, वह इतिहास में दर्ज हैं। उन्होंने कभी कोई युद्ध नहीं हारा और शासन से ज्यादा सेवा को महत्व दिया। इसके लिए उन्होंने विधवाओं को गोद लेने, संपत्ति एवं स्वयं निर्णय लेने का अधिकार दिया था। विधवा के पुनर्विवाह को नैतिक समर्थन देकर दहेज प्रथा पर रोक लगाई थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें