मजालता। दिया गांव के पास नाले पर बने पुल की रेलिंग में बाइक टकराने के कारण युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चैन सिंह उर्फ मुंगी (28) पुत्र प्रकाश सिंह निवासी डल मशैडी के रूप में हुई है। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पता चला है कि युवक बाइक से नियंत्रण खो बैठा जिस कारण रेलिंग से टकरा गया और वह नाले में जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी खून चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार युवक अपनी बहन के घर जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।