डोडा स्पोर्ट्स स्टेडियम बीर बाग में बीपीएल मैच की विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : doda
स्पोर्ट्स स्टेडियम बीर बाग में जिला मीडिया और भंगवा के बीच हुआ बीपीएल मैच
डोडा। जिला मीडिया डोडा ने बीपीएल मैच में भंगवा को 53 रनों से हराया। यह मैच मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम बीर बाग में खेला गया।
भंगवा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मीडिया टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए। शुरुआत में मीडिया टीम का प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा, लेकिन कप्तान अर्पन कुमार के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव का फैसला सफल रहा। अजगर बट ने नाबाद 60 रन बनाए, जबकि आमिर ने 20 रन बनाकर टीम की मदद की। सलामी बल्लेबाज जल्द ही आउट हो गए और पूरी टीम निर्धारित 10 ओवरों में केवल 49 रन ही बना सकी। मीडिया टीम की शानदार गेंदबाजी और फील्डिंग की बदौलत भगवा की बल्लेबाजी पूरी तरह से विफल रही। मुदस्सर ने दो, अजगर बट ने दो, मुश्ताक और आशिक ने एक-एक विकेट चटकाए। बीपीएल आयोजकों ने मीडिया टीम को सम्मानित किया। संवाद