उधमपुर। सुभाष नगर लंगर समिति रविवार 7 नवंबर को उधमपुर के प्रसिद्ध शारदा माता मंदिर में मासिक भंडारे का आयोजन करेगी। इस मौके पर सुबह हवन किया जाएगा। जिसके बाद कंजक पूजा कर भंडारा शुरू होगा। समिति के सदस्य ज्ञानेश्वर शर्मा, अजय गुप्ता, रवि कुमार, आदि ने कहा कि शारदा माता मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। लेकिन, यहां सड़क न होने के कारण कई भक्त मां के दर्शन से वंचित रह जाते हैं। जिला प्रशासन से आग्रह है किया कि मंदिर की ओर जाने वाली सीढ़ियों और सड़क की सुविधा के लिए जल्द उचित कदम उठाए जाएं। संवाद