संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के नजदीक शारदा माता मंदिर जखैनी में रविवार को मासिक भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में स्थानीय और आसपास के इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन सुभाष नगर लंगर कमेटी ने किया था। भंडारा दोपहर 12 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक जारी रहा। लंगर समिति के सदस्य ज्ञानेश्वर शर्मा , रवि कुमार, सुदेश शर्मा, संजीव शर्मा व अन्य ने बताया कि बीते कई सालों से मंदिर में हर महीने के पहले रविवार को मासिक भंडारा लगाया जाता है। भंडारे से पूर्व मंदिर में हवन-यज्ञ के उपरांत कंजक पूजन किया जाता है।