चिनैनी कस्बे में विशाल भंडारे का आयोजन। संवाद
चिनैनी। कस्बे के वार्ड नंबर सात में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में पंचमुखी श्री हनुमान जी की मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। दिनभर भजन संकीर्तन जारी रहा। दोपहर को भंडारा शुरू किया गया। इसमें चिनैनी, बश्ट, टंडार, समरोली, कित्थर, चिरडी, घंटवाल, चंप्याड़ी, नगुलता, बांई तथा अन्य जगहों से श्रद्धालु पहुंचे और मंदिर में माथा टेकने के बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। संवाद