उधमपुर। देविका स्थित साईं नाथ मंदिर में वीरवार को साप्ताहिक भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में स्थानीय और आसपास के इलाकों से आए लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पूर्व मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ किया गया और फिर इसकी पूर्णाहुति के बाद भंडारा शुरू किया गया। मंहत मंगलदास ने बताया कि शहरवासियों के सहयोग से मंदिर में हर वीरवार को साप्ताहिक भंडारा लगाया जाता है। यह परंपरा बीते साढ़े तीन दशक से चली आ रही है और प्रभु इच्छा से आगे भी इसी तरह से इसे जारी रखा जाएगा। संवाद