पौनी में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी/पौनी। नगर के वार्ड नंबर पांच में रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद भजन संकीर्तन किया गया। दोपहर को लगभग एक बजे भंडारा शुरू हुआ। गर्मी के बावजूद काफी संख्या में लोग भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचे। वहीं, पौनी में कबीर मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ। कबीर जयंती के उपलक्ष्य में यह भंडारा लगाया गया। संवाद