फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुखालघाटी में लगाया वार्षिक भंडारा

विज्ञापन
रियासी के सुखाल घाटी में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते लोग। 
विज्ञापन
रियासी। जिले की तहसील भमाग के गांव सुखालघाटी स्थित बाबा नाग देवता स्थान पर मंगलवार को वार्षिक भंडारे का आयोजन हुआ। मंगलवार सुबह पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद दोपहर एक बजे भंडारे की शुरुआत की गई। दोपहर दो बजे स्कूलों में छुट्टी होने के बाद विधार्थी भी भंडारा स्थल पर पहुंचे। सभी ने एक साथ बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, रियासी के प्रसिद्ध कालका माता मंदिर में भी मंगलवार सुबह आने वाले लोगों को प्रसाद के रूप में पीढ़ी चना-आलू व हलवा प्रसाद के साथ लस्सी बांटी गई। मंदिर में आने वाले लोगों ने मां कालका की पूजा व दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें