फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वार्षिक भंडारे के साथ रामायण पाठ की शुरुआत

विज्ञापन
रियासी में श्री गणेश मंदिर में रामायण पाठ करते हुए पंडित। 
विज्ञापन
रियासी। धार्मिक आयोजनों के चलते मंगलवार को नगर का माहौल भक्तिमय रहा। प्रसिद्ध कालका माता मंदिर में विशाल वार्षिक भंडारा करवाया गया। मंदिर में सुबह कंजक पूजन के साथ मां कालका की पूजा हुई। दोपहर को भंडारे की शुरुआत हुई। वहीं, नगर के मुख्य बाजार वार्ड चार में स्थित भगवान गणेश जी के मंदिर में रामायण पाठ की शुरुआत हुई। मंदिर के पंडित चमन लाल शर्मा ने नवग्रह पूजा के साथ पाठ शुरू करवाया। बुधवार सुबह रामायण पाठ का समापन कर हलवे का प्रसाद बांटा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें