पौनी के कोठियां मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ। संवाद
पौनी। कोठियां क्षेत्र में महाकाली मंदिर में अखंड श्री रामायण पाठ की समाप्ति के बाद कंजक का पूजन के साथ भजन संकीर्तन का आयोजन हुआ। दोपहर को शुरू हुए भंडारे में समस्त गांव के लोगों ने और शिवखोड़ी की तरफ आने-जाने वाले वाहनों को रोक कर लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर कमेटी के सदस्य बाबूराम ने बताया कि कोठियां में माता के मंदिर में समस्त गांव वालों के सहयोग से हर साल भंडारा करवाया जाता है। इस अवसर पर तीर्थ राम, सीताराम, काली, तनिश, शुभम, राजन, सुरेश व मुबारक सिंह मौजूद रहे। संवाद