उधमपुर। न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित श्री संकट मोचन कारगिल हनुमान मंदिर परिसर में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पहले मंदिर में विशेष हवन यज्ञ व पूजन किया गया। शहरवासियों के सहयोग से आयोजित यह भंडारा दोपहर 12 से शुरू होकर शाम 4 बजे तक जारी रहा। मंदिर के महंत राधे दास त्यागी ने बताया कि पिछले साल मंदिर में सिंदूरी हनुमान की प्रतिमा स्थापित की गई थी और इसी उपलक्ष्य में बीते साल से मंदिर में वार्षिक भंडारे का शुभारंभ किया गया है। संवाद