भद्रवाह। भद्रवाह के सरना गांव में दो मंजिला घर में लगी भीषण आग: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
भद्रवाह। भद्रवाह के सरना गांव में बुधवार शाम को साढ़े पांच बजे के करीब मोहम्मद इलियास बट पुत्र स्वर्गीय शम्सुद्दीन बट, निवासी गांव सरना, भद्रवाह के रिहायशी घर में भीषण आग लग गई। दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। स्थानीय निवासियों के साथ दमकल कर्मियां को आग पर काबू पाने में बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।