सनातन भारत दल के सदस्य कैंडल मार्च निकालते हुए।
डोडा। बीडीएस अंतिम वर्ष की छात्रा श्वेता सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार रात लगभग रात 10:30 बजे एकम सनातन भारत दल के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाधा के नेतृत्व में सेरी बाजार भद्रवाह में कैंडल मार्च निकाला गया। मनोज पाधा ने मांग की कि इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। कैंडल मार्च के दौरान हमें न्याय चाहिए के नारे भी लगाए गए। संवाद