उधमपुर। पंचैरी तहसील के कट्टी इलाके में बुधवार सुबह रीछ ने एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंचैरी पहुंचाया जहां पर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में उपचाराधीन तारा चंद ने बताया कि वह सुबह करीब आठ बजे किसी काम से घर से निकला था। कुछ ही दूरी पर रीछ ने हमला कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में घर पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने पीएचसी पहुंचाया। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाके में जंगली जानवराें के लोगों पर हमले बढ़ गए हैं। अपनी परेशानी के बारे में प्रशासन के अधिकारियों को भी सूचित किया है, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।