फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भालू के हमले में व्यक्ति की मौत के बाद मारने के आदेश, शार्प शूटर तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
-काश्तीगढ़ में भालू की दहशत, दो सप्ताह में सात लोगों को भी कर चुका घायल
विज्ञापन

-लोगों को सलाह- रात के समय बाहर न निकलें, भागवा क्षेत्र के स्कूल बंद रखने के आदेश
डोडा। जिले के काश्तीगढ़ में भालू की दहशत है। सोमवार को भालू ने हमला कर कोटली (काश्तीगढ़) के करनैल सिंह (60) को मार दिया। अब मुख्य वन्यजीव वार्डन जम्मू-कश्मीर ने 15 दिन में भालू को मारने की अनुमति दे दी है। एसएसपी अब्दुल कयूम के अनुसार शार्प शूटर तैनात कर दिए गए हैं।

भालू के हमले से दो सप्ताह में सात लोग घायल भी हो चुके हैं। डीसी विशेष पाल महाजन ने कहा कि भालू को पकड़ने के कई प्रयास किए गए। न पकड़े जाने पर अब पुलिस के साथ ही स्थानीय बंदूक लाइसेंस धारकों को भी भालू के दिखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के समक्ष मामला उठाने के बाद यह अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि अनुमति अलग-अलग क्षेत्रों के लिए है। लोगों को सलाह दी है कि वे अनावश्यक रूप से, खासकर रात के समय बाहर न निकलें। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर भागवा क्षेत्र के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें