उधमपुर/रामनगर। घोरड़ी ब्लॉक की बीडीसी चेयरमैन आरती शर्मा ने वीरवार को विभिन्न पंचायतों का दौरा कर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने पीड़ितों के साथ बातचीत कर नुकसान की जानकारी प्राप्त की और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गत तीन दिन हुई लगातार बारिश से ब्लॉक के कई क्षेत्रों में कच्चे घरों को काफी नुकसान हुआ है। कटाव के कारण भूमि का कटाव हुआ है। इसलिए उन्होंने ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि एसडीएम रामनगर और अन्य अधिकारियों से नुकसान की समीक्षा करने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के लिए बात की है।