उधमपुर में मिलाद उन नबी को लेकर ईदगाह में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते मुस्लिम समुदाय के लोग
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। बारावफात पर मंगलवार को आदर्श कॉलोनी स्थित ईदगाह और सैला तालाब स्थित जामा मस्जिद में कार्यक्रमों का आयोजन कर शांति के लिए दुआ मांगी गई। कोरोना का ध्यान रखते हुए कार्यक्रमों में कम लोग ही पहुंचे। कार्यक्रम में दोपहर को शहर व ग्रामीण इलाकों से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। करीब दो बजे सभी ने एकजुट होकर राज्य व देश की शांति की दुआ मांगी। मस्जिद के बाहर भी कई स्थानों पर विशेष दुआओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों, युवाओं व बुजुर्ग ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान मौलवी ने हजरत मोहम्मद साहब की जीवनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संवाद