कटड़ा। पुलिस ने 300 प्रतिबंधित नशे के कैप्सूल के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। अंबिका चौक के पास टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान उधमपुर से कटड़ा आ रहे संदिग्ध युवक को रोककर जांच की। विक्की कुमार निवासी सुकेतड़ (डंसाल, जम्मू ) से प्रीगेबालिन के 300 कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद