उधमपुर। बैक टू विलेज-4 के आगाज के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को पूरा कर दिया गया है। बुधवार को जिला विकास आयुक्त कृतिका ज्योत्सना ने उधमपुर में पहुंचने वाले अधिकारियों और पंचायतों की सूची को जारी कर दी है। उधमपुर में 27 अक्तूबर से तीन नवंबर तक सभी 236 पंचायतों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें 236 अधिकारी हिस्सा लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और पहले तीन चरणों के दौरान उठाई गई समस्याओं और मांगों की समीक्षा करेंगे।
जिला उधमपुर में तीन बार हुए बैक टू विलेज कार्यक्रम के तहत कई अधिकारियों ने ग्रामीण इलाकों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना है और अब चौथी बार इस कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन कई दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ था और इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। सभी ब्लॉक के बीडीओ को डीसी ने निर्देश दिए है कि जिन पंचायतों में कार्यक्रम होगा वहां पर एक कर्मचारी मौजूद रहेगा जो नियुक्त अधिकारी का सहयोग करेगा। बैक टू विलेज कार्यक्रम के तहत जिस अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा वह पंचायत में दो दिन और एक रात गुजार कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेगा। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपेगा। उधमपुर में सभी 236 पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित होंगे और इनके लिए 236 अधिकारियों की सूची तैयार कर ली गई है। इनमें आईएएस, केएएस स्तर के अधिकारियों के साथ जलशक्ति, पीडीडी, ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन के अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। उधमपुर में 28 अक्तूबर से कार्यक्रम की शुरूआत होगी और तीन नवंबर तक कार्यक्रम चलता रहेगा।
पंचायतों में नियुक्त किए गए आईएएस और आईएफएस अधिकारी
अशोक कुमार परमार, प्रशांत गोयल, सरीता चौहान, राहुल यादव, मोहम्म्द साजिद सुलतान, ज्योत्सना
पंचातयों में नियुक्त किए गए केएएस अधिकारी
राजेंद्र सिंह तारा, नीतू गुप्ता, स्मिता सेठी, तेज कृष्ण भट्ट, नसीम जावेद चौधरी, असगर हुसैन, विकास शर्मा, इंदु कंवल चिब, सईद कमर सजाद, कृष्ण लाल, कुलदीप कृष्ण सिधा, गुरमीत सिंह, अरुश कौशल कोतवाल, संदीश कुमार, नताशा कलसोत्रा, सोनाली अरुण गुप्ता, मोहम्मद अनवर वांडे, देवेंद्र सिंह भाउ, देवेंद्र पाल, नारायण दत्त, सुखपाल सिंह, नरेंद्र कौर, वीदूशी कपूर, आशोक कुमार, सपना कोतवाल, विवेक मोदी, राजेश लखन, दीपक दुबे, प्रदीप कुमार, मीता कुमारी, मुश्ताक अहमद चौधरी, लाल चंद, टीना महाजन, साहिल जंडयाल, पविंद्र कौर, रचना शर्मा, मनीषा, सीमा परिहार, गुलशन कुमार, विश्व प्रताप सिंह, सवीता चौहान, अब्दुल खब्बीर, अंजून आनंद, रामेश्वर कुमार, मोहम्मद फारूक मलिक, डॉ. जीबा सुलेमान, मोहम्मद अली बुखारी, तनवी गुप्ता, नियामतुल्ला शेख, साहिल महाजन
निदेशक और उप निदेशक स्तर के अधिकारी
इफ्तिकार हुसैन चौहान, सुखवंत कौर, कुलभूषण कुमार, रजनी चाढ़क, ज्योति शर्मा, अंकिता शर्मा, शिवाली, नेहा महाजन, ललित भट, जंग बहादुर, मनोज कुमार पंडिता, विकास चंद्र, फूला रैना, सुशील कुमार मट्ट, नमरिता वाछू, शाम लाल और रेनु कांता रेशी।