उधमपुर। बाबा लाल दयाल कमेटी उधमपुर के प्रधान सुरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि इस वर्ष भी बाबा लाल दयाल का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा इस सिलसिले में 30 जनवरी को हवन आदर्श कॉलोनी स्थित मंदिर में आयोजित किया जाएगा, जिसकी पूर्णाहुति 31 जनवरी को होगी। उसके उपरांत कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें। संवाद