धर्मनगरी के हायर स्कैंड़री स्कुल में आयुष्मान कार्ड बनाते कर्मी व मौके पर खड़े अधिकारी
- फोटो : KATRA
कटड़ा। कस्बे के हाई सेकेंडरी स्कूल में तहसीलदार की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए एक सप्ताह के शिविर का आयोजन किया गया। बीडीओ मनोज रैना ने बताया कि शिविर में धर्मनगरी सहित आसपास के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। लोग अपने कार्ड ठीक भी करा सकते हैं। इस शिविर में सभी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। मौके पर बीडीओ के साथ तहसीलदार बीएमओ गोपालदत्त सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद