उधमपुर। जिले में डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने नगर परिषद के रिवायत बैंकवेट हॉल में डिजी मेला करवाया। बुधवार को मेले के अंतिम दिन स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने मेले में हिस्सा लेकर ऑनलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
डीडीसी उपाध्यक्ष जूही मन्हास ने सोमवार को मेले का शुभारंभ किया था। इसमें सरकारी विभागों ने प्रदर्शनी में स्टॉल लगाकर लोगों को डिजिटल सेवाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई। सभी विभागों ने नागरिकों से आगे आने और इन सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं बुधवार को विद्यार्थियों को एआरटीओ कार्यालय के अधिकारियों ने यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। लाइसेंस बनाने और डिजि लॉकर के बारे में जानकारी दी गई। बताया कि लाइसेंस बनवाने के लिए अब कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वाहनों के कागजात, लाइसेंस को डिजि लॉकर में सेव करके रख सकते हैं। राजस्व विभाग, नगर परिषद की भी जानकारी देकर छात्रों को जागरूक किया गया।