फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन के स्थान पर कपडे़ के बैग का उपयोग करें

विज्ञापन
उधमपुर। भारतीय विद्या मंदिर स्कूल नैनसू में पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते प - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। भारतीय विद्या मंदिर हाईस्कूल नैनसू में स्कूल के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि विभाग की बैठक हुई। इसमें उधमपुर, रामनगर, रियासी और रामबन जिले में पर्यावरण संरक्षण पर चिंतन किया गया। इस मौके पर सभी लोगों से पॉलिथीन बैग के स्थान पर कपडे़ के बैग का उपयोग करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बैठक में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अखिल भारतीय सह संयोजक राकेश जैन, सह-प्रांत संयोजक पर्यावरण भारत भूषण, विभाग संयोजक पर्यावरण राकेश, विभाग प्रचारक आरएसएस अविनाश, जिला संयोजक उधमपुर, रामनगर और रामबन के सदस्य उपस्थित थे।
अखिल भारतीय सह संयोजक राकेश जैन ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण की समस्या संपूर्ण विश्व की सबसे बड़ी समस्या है। इसके अलग-अलग प्रकार हैं। इसमें वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, भूमि प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण आदि शामिल हैं। इसके चलते लोग कई घातक बीमारियों से ग्रस्त हैं, जिनका कोई इलाज नहीं है। शहरों से निकलने वाले कचरे का ठीक प्रबंधन न होने से आज अनेक कचरे के पहाड़ बनते जा रहे हैं। इसमें दिल्ली के कचरे से बने दो पहाड़ आज विश्व के सबसे बड़े कचरे के पहाड़ हैं। पेड़ पौधों का लगातार कम होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को कम से कम हर वर्ष पांच पेड़ लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। इस अवसर पर राकेश जैन ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने उधमपुर विभाग के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि सभी पॉलिथीन बैग के स्थान पर कपडे़ के बैग का उपयोग करें। पानी को व्यर्थ न जाने दें और प्रदूषित न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें