मजालता-आंगनबाडी केंद्र थलोडा बी में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग ल?
- फोटो : UDHAMPUR
मजालता। आईसीडीएस प्रोजेक्ट मजालता ने सीडीपीओ हकीकत सिंह के निर्देशानुसार पंचायत थलोडा के आंगनबाड़ी केंद्र थलोडा बी में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें डॉ. शाश्विता अबरोल, ज्योति जंवाल, हेल्थ और न्यूट्रिशन मोबलाइजर ज्योति शर्मा ने लोगों को एनीमिया और पोषण के बारे में जानकारी दी। सुपरवाइजर साक्षी वैद ने सलाह दी कि गर्भवती महिलाएं खून की नियमित जांच करवाएं और हरी पत्तेदार सब्जियां व फलों का सेवन करें। ताकि, महिलाएं और बच्चे कुपोषित न हों। कार्यक्रम में लोगों को स्वच्छता और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के बारे में भी बताया गया। अंत में लोगों को आयरन और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवाएं बांटीं गईं। कार्यक्रम में सरपंच बाबू राम, पंच विनोद कुमार, आदि उपस्थित रहे। संवाद