उधमपुर के कशीराह में एससी एसटी ओबीसी कार्पोरेशन की तरफ से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर एससी, एसटी, ओबीसी विकास निगम ने उधमपुर के साथ लगते कशीराह और बरियाल गांव का दौरा कर संबंधित वर्ग के लोगों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों को आवेदन प्रपत्र भी बांटे, और उन्हें विभाग की तरफ से आसान किस्तों पर उपलब्ध ऋणों और सब्सिडी की जानकारी दी। मौके पर निगम के महाप्रबंधक गुलाम कादर खटाना और जिला प्रबंधक जोगिंद्र पाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि संबंधित वर्ग विभाग कार्यालय में आकर इन योजनाओं का लाभ उठा सकता है। संवाद