फोटो...दुल हस्ती पावर स्टेशन किश्तवाड़ की तरफ से सतर्कता जागरुक्ता सप्ताह मता बी पंचायत में सभा क?
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। एनएचपीसी दुलहस्ती पावर स्टेशन ने मत्ता-बी पंचायत के ग्राम बेड़ाभाटा के सरकारी मिडिल स्कूल सरकूट में ग्राम सभा कार्यक्रम का आयोजन किया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत इस कार्यक्रम में दिवाकर प्रसाद अवधिया परियोजना सतर्कता अधिकारी और अशोक कुमार धनवाल वरिष्ठ प्रबंधक ने लोगों को भ्रष्टाचार के बारे में जागरूक किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मत्ता-बी के सरपंच सतीश कुमार, सरकूट स्कूल की प्रधानाध्यापिका परवीन अख्तर, आदि उपस्थित थे। संवाद