कटड़ा । धर्मनगरी में सामाजिक संस्था क्रिसमेटिक प्रोडक्शन ने जिला प्रशासन के सहयोग से नशा विरोधी जागरूक कार्यक्रम और रैली का आयोजन किया। इसमें डीसी रियासी विशेष पाल महाजन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। डीसी ने विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली कटड़ा के हायर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में ही आयोजित की गई। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने नशे से होने वाले गंभीर परिणामों पर अपने विचार रखे। डीसी ने विद्यार्थियों से कहा कि वह इस कुरीति को लेकर हमेशा सजग रहे और ऐसे लोगों पर बराबर निगाह रखें जो समाज के भीतर नशा बांट रहे हैं। ऐसे लोगों की सूचना प्रशासन के साथ ही पुलिस को दें। इस मौके पर सीआरपीएफ 6 बटालियन द्वारा बच्चों में खाने-पीने की चीजे वितरित की गईं।