किश्तवाड़। उपायुक्त राजेश कुमार शवन के निर्देश और जिला समाज कल्याण अधिकारी जुबैर अहमद लोन के मार्गदर्शन में संकल्प महिला सशक्तिकरण केंद्र ने आंगनवाड़ी केंद्र गुज्जर बस्ती पडिहारना में जनजातीय महिलाओं के बीच मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता तथा शिशु देखभाल पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मातृ स्वास्थ्य और शिशु कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत किया गया। इस दौरान बेबी किट और हाइजीन किट वितरित की गईं। संवाद