भद्रवाह। सड़क सुरक्षा माह के उपलक्ष्य में भद्रवाह ट्रायल ग्राउंड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नए ड्राइवरों के लिए आवश्यक सुरक्षित ड्राइविंग कौशल पर ध्यान केंद्रित किया गया। परिवहन आयुक्त विशेष पॉल महाजन और उपायुक्त डोडा हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन तथा एआरटीओ डोडा राजेश गुप्ता की देखरेख में हुए इस कार्यक्रम में पहाड़ी सड़कों पर चलने, फिसलन वाले इलाकों में वाहनों को नियंत्रित करने, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और नियमित वाहन रखरखाव पर जोर दिया गया। प्रतिभागियों को ध्यान भटकाने वाली चीजों से बचने, नशे में गाड़ी चलाने के खतरों और पैदल चलने वालों का सम्मान करने के बारे में भी शिक्षित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य डोडा में जिम्मेदार ड्राइविंग को बढ़ावा देना और दुर्घटनाओं को कम करना है। संवाद