फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रीछ के हमले से एक व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। डुडु के पचोंड गांव में शुक्रवार को एक व्यक्ति पर रीछ ने हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए पीएचसी लाटी ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह डूडू के पचोंड गांव में एक व्यक्ति अपने घर से थोड़ी दूर जंगल में गया हुआ था कि अचानक रीछ ने हमला कर दिया। व्यक्ति ने शोर मचाया और तुरंत आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को देख रीछ भाग गया। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत पीएचसी लाटी ले जाया गया। घायल की पहचान चुन्नी लाल निवासी पचोंड के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें